कृषक भागीरथ वर्मा की तकनीकि को कृषि विभाग के अधिकारियों ने सराहा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। उपकृषि निदेशक ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि किसान वर्तमान में पिपरमेंट की पेराई का कार्य चल रहा है, जिसमें टंकियों के फटने का खतरा भी बना रहता है। अपने जनपद के कृषक भागीरथ वर्मा ग्राम ठाकुरपुर मजरे गाजीपुर विकास खण्ड दरियाबाद ने एक नई तकनीकी का प्रयोग किया है जिससे टंकी के फटने का खतरा कम हो जाता है। उनके इस प्रयोग का कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा परीक्षण भी किया एवं सराहा। इस आशय का एक फैक्स कार्यालय उप कृषि निदेशक बाराबंकी में भी लगा है। अधिक जानकारी के लिए किसान भाई भागीरथ वर्मा के उनके दूरभाष पर सम्पर्क भी कर सकते है। सबसे पहले किसान भाई टंकी में नीचे की तरफ एक लोहे के पाइप से जोड़ना है फिर चार से पाॅच फिट लम्बा रबर का काला पाइप लेकर उसी टी में जोड़कर उस पाइप का दूसरा हिस्सा लगभग तीन से चार फिट ऊपर उठाकर रखना है और पाइप का मुंह खुला ही रखना है। इस प्रकार जब टंकी में भाप का दबाव बनेगा तो वह पानी के साथ पाइप के द्वारा निकल जायेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

