मालीपुर नगर इकाई परिचय बैठक व आगामी कार्यक्रम योजना बैठक संपन्न हुई

पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर कल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबेडकरनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा मालीपुर नगर के नए कार्यकर्ताओ की परिचय बैठक व आगामी 9 जुलाई एबीवीपी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की योजना बैठक नगर के एम बी एम एम अकेडमी मालीपुर में सम्पन्न हुई।
ज़िला संयोजक आकाश पाण्डेय ने विद्यार्थी परिषद का परिचय देते हुए छात्रों को राष्ट्रहित में सदैव अग्रणी रहने का संदेश दिया कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों का संगठन है और छात्र हितों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं सदैव देता रहा है विद्यार्थी परिषद में काम करने वाला कार्यकर्ता सिर्फ एक कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि समाज उम्मीद बनकर उभरता है छात्रों से प्रारंभ हो, छात्रों की समस्याओं के निवारण हेतु एक एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार, छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद् का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। बैठक में मुख्य रूप से अवध प्रांत एसएफएस प्रमुख मार्तंड प्रताप सिंह, अयोध्या विभाग सह संयोजक अतुल सोनी, पुनीत दूबे, ध्रुव शर्मा हिमांशु तिवारी आनंद मोदनवाल प्रभाकर मौर्य पंकज सोनी हर्ष तिवारी अंकित दुबे मयंक तिवारी नंदन सिंह गौरव तिवारी अश्विनी पांडे छोटू दुबे अमन तिवारी अर्पित पांडे सौरभ तिवारी अभिषेक शर्मा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे
पत्रकार आशीष सोनी अंबेडकरनगर

Don`t copy text!