रूदौली ब्लाक में प्रमुख पद के पांच उम्मीदवारो ने 8 सेट खरीदे नामांकन पत्र
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मवई ब्लाक में प्रमुख पद के लिये पांच लोगों ने खरीदा पर्चा
भेलसर(अयोध्या)रूदौली ब्लाक में ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के लिए 8 नामांकन सेट बिके हैं।
खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को शिल्पी सिंह पत्नी सर्वजीत सिंह,नेहा सिंह पत्नी अखंड प्रताप सिंह,अंकिता सिंह ने दो दो सेट में व विनोद यादव,मोहम्मद जावेद ने 1-1 सेट ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकनपत्र क्रय किया है।
मवई ब्लॉक में प्रमुख पद के चुनाव में नामांकन करने के लिए पांच बीडीसी सदस्यों ने नामांकन फार्म खरीदा है।नामांकन पत्र खरीदने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी,अंजू तिवारी,मो0 इस्राइल,इरफान रजा तथा एक अन्य बीडीसी सदस्य शामिल है।बतादें कि ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए मतदान 10 जुलाई को 11 बजे से 3:00 बजे तक तथा 3:00 बजे के बाद मतो की गणना कर रिजल्ट उसी दिन घोषित किया जाएगा।

