भूमि विवाद को लेकर युवक ने की आत्महत्या मौके पर पहुची पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

सिद्धौर बाराबंकी। भूमि विवाद से आहत एक किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला थाना असंद्रा क्षेत्र में प्रकाश में आया है स सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना थाना असंद्रा क्षेत्र के धनौरा गांव की है। गांव निवासी कुलदीप श्रीवास्तव (17) पुत्र गोपी शंकर श्रीवास्तव हमेशा की तरह शुक्रवार देर शाम भोजन करने के बाद अपने पुराने घर पर सोने के लिए चला गया। शनिवार सुबह उसके देर तक न उठने से चिंतित परिजन पुराने घर जा पहुंचे स काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई आवाज नहीं सुनाई दी तब परिजन जोर जोर से चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन दरवाजा तोड़कर जब घर के अंदर दाखिल हुए तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए स आंगन में लगे लोहे के जाल में उसका शव गमछे से लटक रहा था। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई स मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सिद्धौर रूपेंद्र मिश्र को जामा तलाशी के दौरान कागज पर लिखा हुआ सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें युवक ने गांव के ही निवासी उमाशंकर तिवारी उनकी पत्नी गीता तिवारी व उनके पुत्रों आशीष व बबलू को अपनी मौत का जिम्मेदार जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में मृतक ने उक्त व्यक्तियों द्वारा पिता से जमीन क्रय किए जाने का उल्लेख किया है। सुसाइड नोट में उक्त लोगों पर पिता का अपहरण किए जाने के आरोप के अलावा उसे बर्बाद किए जाने की बात भी लिखी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष असंद्रा शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!