बाराबंकी हमेशा से खेल का केन्द्र रहा है : धनंजय शर्मा जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नगर के गांधी भवन स्थित गांधी सभागार में जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा कानपुर व राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय गुप्ता इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित हुए। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पर्यवेक्षक अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से अंकुर माथुर को अध्यक्ष, धनंजय शर्मा को सचिव, तारिक किदवई को कोषायक्ष, अब्दुला रहमान को उपाध्यक्ष, गौरव तिवारी को उपाध्यक्ष व पाटेश्वरी प्रसाद को मीडिया कार्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि देश व विदेश में बॉक्सिंग के खेलों में और आलम्पिक में एम्च्योर बॉक्सर ही भाग लेते है। उन्हें ही पदक मिलते है और सरकारी नौकरियों में भी उन्हें ही तरजीह मिलती है। श्री शर्मा ने बताया कि बाराबंकी हमेशा से खेल का केन्द्र रहा है। जहां खेल व खिलाड़ियों के उत्थान के लिए हमेशा सहयोग मिलता रहा है। यह कार्यकारिणी बाक्सिंग को बढावा देने के लिए टूर्नांमेंट कराएगी और उभरते हुए बाक्सरों को भी पूरा सहयोग देगी। इस अवसर पर अब्दुल रहमान लल्लू, चंदन अस्थाना, जेपी गुप्ता, मुजीब अहमद, हुमायूँ नईम खान, गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के संयोजक राजनाथ शर्मा, पं. मदन शर्मा, मृत्युजंय शर्मा, विनय कुमार सिंह, सत्यवान वर्मा आदि सदस्य गण उपस्थित थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!