यूपी जोड़ो अभियान में आम आदमी पार्टी को मिल रहा जनता का जबरदस्त समर्थन…… शौकत अली

अब्दुल जब्बार एडवोकट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)रूदौली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी द्दारा 8 जुलाई से शुरू किए यूपी जोड़ो अभियान की प्रगति साझा करते हुए क्षेत्र की जनता से मिल रहे भरपूर समर्थन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. शौकत अली शाही ने कहा कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है।पार्टी के साथी घर घर जाकर बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचा कर नए सदस्य बना रहे हैं।प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के मार्गदर्शन में पूरे जिले मे यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है।8 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 8 अगस्त तक चलेगा।यह बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डाक्टर शौकत अली शाही ने पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान की सफलता पत्रकारों से साझा करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि यूपी जोड़ो अभियान के शानदार आगाज के बाद लगातार सभी जिलों से अभियान की प्रगति की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह से जिले में भी तेजी से यह अभियान छा गया है।साथियों का उत्साह और लोगों का प्यार देखकर स्पष्ट है कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य बहुत दूर नहीं है।प्रदेश अध्यक्ष बता चुके हैं कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखने वाला आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान 1 माह के दौरान यूपी की धरती में नए सदस्यों के साथ बदलाव का जो बीज बोया जा रहा है वह 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के वट वृक्ष के रूप में बुलंद होगा।डाक्टर शाही ने कहा इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़नी चाहिए।घर घर जाकर शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं।लोग भी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं।इन दिनों जिले की तरह ही प्रदेश की गली गली में आम आदमी पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान को मिल रहा प्यार आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए परिवर्तन की बयार है।

Don`t copy text!