पूर्व मंत्री फरीद के जन्मदिन पर पहुंचे अखिलेश, दी बधाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई के जन्मदिन पर उनके आवास पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई सपा के वरिष्ठ नेता व सहयोगी है, उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के निम्न वर्ग के उत्थान में लगा दिया। अपने लंबे समय के राजनीतिक पारी में उन्होंने स्वच्छ राजनीति करने को प्राथमिकता दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को लग जाने का आवाहन किया। पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने भी पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि फरीद किदवाई ने अपनी सत्यनिष्ठा के चलते अहम मुकाम हासिल किया। उनके संरक्षण में पार्टी को भरपूर फायदा मिला। इस मौके पर पूर्व मंत्री को बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, एमएलसी राजेश यादव राजू, जैदपुर विधायक गौरव रावत, मो. सबाह, हिमांशु यादव, करुणेश द्विवेदी, शाद चौधरी, ब्लाक प्रमुख रामू गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता आदि सैकडो कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!