मीडिया पर आईटी के छापे के खिलाफ गरजी आप, बताया आपातकाल

शमीम अंसारी बाराबंकवी एसएम न्यूज़24टाइम्स

दैनिक भास्कर और भारत समाचार के खिलाफ इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन*

गाजीपुर : दैनिक भास्कर और भारत समाचार के खिलाफ गुरुवार को इनकम टैक्स की रेड के खिलाफ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता गरजे और इसे आपातकाल बताया। गुरुवार को कार्रवाई के तुरंत बाद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान के बाद प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की थी। राकेश कुमार जिलाध्यक्ष ने पार्टी के संयोजक, प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का बयान सुनाकर मामले की गंभीरता का बोध कराया। बोले, पार्टी संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर आयकर छापे मीडिया को डराने का प्रयास है। उनका संदेश साफ है, जो भाजपा सरकार के खिलाफ बोलेगा, उसे बख्शेंगे नहीं। ऐसी सोच बेहद खतरनाक है। सभी को इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। ये छापे तुरंत बंद किए जाएं और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए।
किसान प्रकोष्ठ नागेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। आम आदमी पार्टी इस कार्रवाई को सरकारी गुंडागर्दी करार देते हुए इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ चुकी है। इस प्रकरण में एक ट्वीट करके संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा का अंत तय है “विनाश काले विपरीत बुद्धि।’ भारत समाचार के प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर करारा प्रहार है। यूपी की जनता आदित्यनाथ और बीजेपी दोनों को सबक सिखाएगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्रनाथ एव जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अपील के मुताबिक जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर-शोर से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के खिलाफ सत्ता की इस कार्रवाई का विरोध जताया है। हमने एक स्वर से इसे आपातकाल बताया है। प्रदर्शन के दौरान ओम प्रकाश सिंह,दिलीप सिंह यादव,जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ नागेन्द्र यादव,जे पी राम,विनीत कुमार ,अरविंद कुमार ,जितेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी नागेन्द्र शर्मा,गुड्डू यादव,प्रदूम कुमार,सुर्यभान कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ , सदर विधानसभा प्रभारी जावेद अहमद
मौजूद रहे।

Don`t copy text!