भारतीय मजदूर संघ का 67 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट शमीम अंसारी

लखनऊ। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के द्वारा कानपुर सेंट्रल पर भारतीय मजदूर संघ का 67 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीया निलिमा कटियार जी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं मुख्य वक्ता माननीय भवानी भीख जी, सह प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर सेंट्रल शाखा के अध्यक्ष श्री एस एल मीणा जी एवं संचालन कुन्दन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगठन मंत्री राजाराम मीणा जी के द्वारा श्रमिक गीत गाया गया। मंच पर अन्य अतिथि में श्री मुकेश सिंह जी महामंत्री भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अनिल उपाध्याय जी, श्री प्रबल प्रताप सिंह, सदस्य प्रवासी आयोग, उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ओ पी मिश्रा, लईक अहमद, कुन्दन कुमार सिंह, राजेश कुमार, मनोज यादव, सुभाष जी, हरिशंकर पोरवाल, मनिहरण, राजेश रंजन, संकेत सुमन त्रिपाठी, अरविंद गुप्ता, अनिल जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!