24 घण्टे के अन्दर मोबाइल दुकान चोरी की घटना का खुलासा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत बीती सोमवार की रात हुई एक मोबाइल सेन्टर की दुकान पर लाखो की चोरी का खुलासा प्रभारी निरीक्षक ने 24 घण्टे के अन्दर ही कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने के साथ चोरी किया गया लाखो रुपये का सामान भी बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करके चोर को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती सोमवार 2 अगस्त की रात को शातिर चोरों ने पल्हरी जैदपुर मार्ग पर स्थित फरीद अहमद पुत्र सईद अहमद की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के सामने स्थित नीरज हार्डवेयर आयरन ट्रेडर्स से ताला तोड़कर लाखो रुपये का मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चुरा ले गये थे। पीड़ित फरीद अहमद ने कोतवाली नगर में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर जैदपुर हाइवे पुल के नीचे ग्राम पल्हरी निवासी सोनू यादव पुत्र सतीश यादव को धर दबोचा। जबकि उसका एक साथी पल्हरी गांव निवासी प्रवीण वर्मा पुत्र श्याम लाल वर्मा पुलिस को चकमा देकर निकल भागा। पुलिस ने सोनू के पास से 20 कीपैड मोबाइल सेट, एक बैट्री और इनर्वटर, छः पुराने मोबाइल फोन, 25 टच गार्ड, 25 डाटा केविल के साथ एक सुपर स्पेलण्डर मोटर साइकिल बरामद की। पकड़े गये चोर के बारे में कोतवाली प्रभारी नगर अमर सिंह ने बताया कि सोनू व प्रवीण ने फरीद अहमद की दुकान पर चोरी की थी और चोरी का सामान बेचने के फिराक में थे। लेकिन उसमें सफल नही हुए और कानून के हत्थे चढ़ गये। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि फरार आरोपी प्रवीण की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और इन चोरों का अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!