मसौली, बाराबंकी। नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तीसरे दिन मसौली विकास खंड के ग्राम पंचायत चंदवारा में युवा मंडल अध्यक्ष चंदवारा पंकज कुमार के सहयोग से तथा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नवनीत कुमार के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चंदवारा में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जयसवाल भी मौजूद रहें तथा ग्रामवासी नीतेश, आलोक, परमानन्द, राजेंद्र प्रसाद, राम सिंह, अखिलेश यादव, रमेश चंद्र, परमेश कुमार, श्रीकेसन, बलराम, निजामुदीन आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
Related Posts

