भाकियू ने मांगो को लेकर घेरा टोला प्लाजा, दिया धरना नायब तहसीलदार वार्ता के बाद धरना समाप्त

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

मसौली बाराबंकी। टोल प्लाजा कर्मियों के द्वारा किसानो के साथ लगातार किये जा रहे अभद्रतापूर्ण व्यवहार को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वार्ता को लेकर नायाब तहसीलदार अभिषेक यादव भी पहुंचे जिनके बीच पांच सदस्यों के साथ टोल मैनेजर के साथ वार्ता विफल हो गई। पुनः अंतिम दौर की वार्ता में किसान यूनियन पदाधिकारियों से हुई वार्ता के बाद धरना समाप्त किया गया। बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा स्थानीय एवं क्षेत्रीय किसानों से आये दिन बदसलूकी व अवैध वसूली की जाती है। सुविधाओं के नाम पर भी जमकर खेल खेला जाता है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किसानों ने शुरू किया और अपनी मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक यादव को सौंपा है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रही। तो वही किसानों के पांच सदस्यीय एक टीम ने नायब तहसीलदार के साथ टोल प्लाजा मैनेजर से वार्ता की। जिसमें नायाब तहसीलदार ने मांग पत्र लेकर उच्चाधिकारियों को भेजकर जांच कराने की बात कही गयी। इस अवसर पर उत्तम सिंह, सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘, चौधरी प्रेम चन्द, राम सेवक रावत, ओम प्रकाश वर्मा, मुकेश कुमार, मुकुन्दी लाल, पप्पू वर्मा सहित तमाम किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!