गोप ने बंधाया ढांढस

बाराबंकी। विधान सभा रामनगर के महादेवा मन्दिर में सावन मास के सोमवार पर श्रद्धालु दर्शन करने आए थे देर रात ज्यादा भीड़ होने के कारण प्रशासन द्वारा सख्ती करने की वजह से कुछ श्रद्धालु सूरज कुंड तालाब की तरफ भागे रात में बिजली ना होने के कारण हादसा हो गया है जिसकी वजह से दो लोग डूब कर मृत्यु हो गयी। यह बात मृतक जितेंद्र कुमार के साथ के लोगों ने बताया है जो ग्राम गौरी बनियानी थाना फतेहपुर के रहने वाले हैं। दूसरा मृतक ग्राम रिवान जिला सीतापुर का है। इस दर्दनाक हादसे से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आपके साथ है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर पीड़ित परिवार के लोगों से मिले और ढाढस बंधाया। इस मौके पर ं रामनाथ मौर्य, अजय वर्मा बब्लू, जीशान असलम, जय सिंह यादव, ज्ञान सिंह यादव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!