थाना जैदपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए कुल 05 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जैदपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.08.2021 को ताकिया चौराहे से हार जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते समय 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, 1380/-रूपये मालफड़ व जामातलाशी 160/-रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 241/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. मो0 नईम पुत्र नन्हे निवासी बरबसौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. रमापति पुत्र कन्हैयालाल निवासी सोहिलपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. रामविलास पुत्र छंगालाल निवासी जियनपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. राजू पुत्र खुशीराम निवासी बरबसौली थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5. नयाबलाल पुत्र सोहनलाल निवासी जियनपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।

