बेनी प्रसाद वर्मा अकादमी की स्थापना प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिया जायेगा शिक्षण-प्रशिक्षण
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। गरीब किसान के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अपने जीवन काल में प्रयत्नशील रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के सपनों को और अधिक ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए उनकी पौत्री ने बीड़ा उठाया है। इसके लिए बाबू जी द्वारा स्थापित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी में विकास पुरुष बेनी प्रसाद वर्मा अकादमी की स्थापना की गयी है। जिसमें क्षेत्र के युवाओं को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शिक्षण व प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को महाविद्यालय में विद्यालय प्रबंधक अपनी मां सुधारानी वर्मा के साथ इस अकादमी की संचालिका श्रेया वर्मा ने अकादमी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र के गरीब किसानों के बच्चों को निशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण देकर उच्च पदों पर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। अकादमी के प्रथम सत्र की शुरुआत शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर से की जाएगी। इसके लिए सोमवार से रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया गया है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म अभ्यार्थियों को महाविद्यालय से वितरित किए जा रहे हैं। प्रथम सत्र में 100 अभ्यार्थियों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसमें टीईटी, सीटीईटी, एसएससी, सुपरटेट, यूपी एसएससी, पीईटी, आरपीएफ, कांस्टेबल यूपी पुलिस एसआई एवं कांस्टेबल आदि पदों पर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को शिक्षण प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय की प्रबंधक स्वर्गीय बेनी बाबू की पुत्रवधू सुधारानी वर्मा ने बताया कि बाबू जी के सपनों को साकार करने के लिए श्रेया वर्मा ने इस अकादमी की स्थापना की है। जिसमें क्षेत्र के युवाओं को रोजगार एवं प्रतिभाओं के सम्मान के लिए पहल की गई है। अकादमी की संचालिका ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को अभी तक उच्च पदों पर पहुंचने के लिए शिक्षण प्रशिक्षण हेतु बड़े शहरों को जाना पड़ता था। अब उनको अपने गांव घर में ही यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

