भाजपा सरकार से जनता त्रस्त : कयूम प्रधान बैठक में बोले सपा के पूर्व अल्संख्यक जिलाध्यक्ष
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। सोमवार को कस्बा देवा शरीफ में सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक को सपा नेता पूर्व अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष कयूम प्रधान ने संबोधित किया। कयूम प्रधान ने कहा मुसलमानों का हित सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है मुसलमानों को बरगलाने चुनाव में तमाम लोग आएंगे जैसे की पीस पार्टी, एआईएम एवं कांग्रेस बसपा आदि यह लोग सिर्फ चुनाव में ही मुसलमानों पर अपना निशाना साधते हैं ताकि मुसलमान वोट बिखर जाए और भाजपा जीत जाए लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। भाजपा को जिताने का काम करते हैं जनता पूरी तरह इस भाजपा सरकार से त्रस्त है। आगामी चुनाव 2022 में जनता इनको सबक सिखाएगीद्य। बैठक का संचालन साबिर शाह ने किया। इस मौके पर मौलाना अख्तर कासमी, इमाम अयूब, मौलाना साकिर, हाफिज शहंशाह हुसैन, मोहम्मद रिजवान, कामिल हुसैन आदि उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

