पूर्व विधायक अमरेश शुक्ला ने बाढ़ क्षेत्र का किया भ्रमण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामनगर बाराबंकी। पूर्व विधायक ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों का दुख दर्द जाना। उन्होने कोरिन पुरवा गांव पहुंचकर कटान का जायजा भी लिया। ग्रामीणों में बाढ़ खंड के द्वारा कटान रोकने के लिए किये जा रहे उपायों पर सवाल उठाये। जिसके बारे मे उन्होने उच्चधिकारियो से बात करने का आश्वासन दिया। मालुम हो कि पूर्व विधायक अमरेश कुमार शुक्ल ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रामनगर गणेशपुर, तपेसिपाह, कोरिनपुरवा, मरकामऊ, बदोसरांय, कोटवाधाम सहित दर्जनो गांवो का भ्रमण कर भाजपा सरकार की ओर से जनहित मे चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ की गांव में लोगों से रूबरू होकर उपलब्धियां गिनाई। कोरिन पुरवा गांव मे बाढ़ की विनाश लीला को देखकर अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों को आश्वस्त करते हुये कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से गरीबों के साथ है। सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार गांव और गरीब के विकास के लिए समर्पित है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार विकास के कार्य निरंतर कर रही है जो विपक्ष की सरकारे कभी नहीं कर पाई। तहसील प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता आदि के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाये। इस मौके पर नरेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश, रंजन, महेंद्र यादव, महंत विशाल दास, प्रेम नारायण वर्मा, बब्लू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

