पूर्व चेयरमैन के पिता का निधन, कस्बे में शोक की लहर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

ज़ैदपुर बाराबंकी। ज़ैदपुर नगर पंचायत के चौयरमैन प्रतिनिधि रियाज़ अहमद के पिता हाजी मोहम्मद यूसुफ (93) की सोमवार को दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गयी। दोपहर को हाजी मोहम्मद यूसुफ की तबियत बिगड़ने के बाद पिता को लेकर आननफानन में रियाज़ अहमद अपने भाइयों के साथ लखनऊ लेकर निजी अस्पताल पहुंचे ही थे कि उनकी हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। मृतक के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। हाजी मोहम्मद यूसुफ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे कस्बे में उनके चाहने वालो की तादात ज्यादा थी उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पहले रियाज़ अहमद और मृतक की बेटी चाँद बीबी वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष है। हाजी यूसुफ के इन्तिकाल की खबर सुनते ही लोगों का उनके घर पर पहुंचना शुरू हो गया था। हाजी साहब तब्लीगी जमात के कार्य से भी जुड़े हुए थे। हाजी साहब की मिट्टी बाद नमाज़ ईसा पैतृक कब्रिस्तान में हुई। जिसमें भारी संख्या में ज़ैदपुर कस्बे के साथ जिले भर के सभी पार्टियों के जन प्रतिनिधि शामिल हुए। रियाज़ अहमद ने बताया कि रविवार को हल्का चक्कर आया हुआ था। लेकिन दवा देने के बाद ठीक हो गए थे। सोमवार को फिर दिन में एक बजे के करीब कुछ तबीयत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद तत्काल लेकर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराने गए थे। लेकिन वहीं पर अंतिम सांस ली थी।

Don`t copy text!