मसौली, बाराबंकी। सोमवार को विकास खंड मसौली में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मसौली के पदाधिकारियों द्वारा बीआरसी बड़ा गांव में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। महिला शिक्षक संघ की कार्यकारिणी की ब्लॉक अध्यक्ष नत्शी जमाल ने उनका स्वागत करते हुए महिला शिक्षकों की समस्याओं से बीईओ को अवगत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह ने इस मौके पर सभी शिक्षिकाओं से समय पर विद्यालय पहुंचने और पूरे मनोयोग से कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष गरिमा श्रीवास्तव, स्वाति गुप्ता, दिशा, अमिता श्रीवास्तव, गरिमा मिश्रा सहित समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।
Related Posts

