भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक बृहस्पतिवार को भाजपा नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विष्णु प्रभाकर वर्मा की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रेहड़ी पटरी के प्रदेश संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा योगी सरकार को पुनः सत्ता में आने का हम सब संकल्प करें, क्योंकि सबका साथ सबका विकास व भय मुक्त सरकार को प्रदेश की जनता ने सराहा है। धारा 370, श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण प्रारंभ होने पर देश की जनता उत्साहित है। बैठक के द्वितीय सत्र में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘ ने कहा आज ही के दिन 5 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 व 35ए समाप्त किया गया तथा पाकिस्तान के अंदर घुस कर भारतीय सैनिकों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक कर विपक्ष के मुंह पर तमाचा मारा और उनके धूल मूल रवैया को करारा जवाब दिया। कार्यक्रम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ० स्वेता सिंह तथा नगर प्रभारी सिद्धार्थ अवस्थी व पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर हरनाम सिंह, अरविंद मौर्या, प्रमोद तिवारी, विनीत रस्तोगी, सुशील गुप्ता, सूरत सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, परिणय श्रीवास्तव, शशि गुप्ता, अभिषेक, प्रदीप मौर्या, संतोष मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!