सपा में है सभी वर्गों का सम्मान : अनीस मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जनपद में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा का समीक्षा बैठक कार्यक्रम में जनपद बस्ती जाते समय प्रातः 9 बजे ज़िले की सीमा लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शाफ़े ज़ुबेरी के नेतृत्व व पूर्व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीक़ी की उपस्थिति में यूथ ब्रिगेड की टीम ने फ़ूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनीस राजा ने कि सभी वर्गों का हित सिर्फ और सिर्फ अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार बनने पर ही सम्भव है। अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई थी उसको आप लोगों की मेहनत के बदौलत पुनः 2022 में सपा की सरकार बनाकर प्रदेश का चहुमुखी विकास करने के लिए सभी यूथ ब्रिगेड के लोग अभी से प्रत्येक बूथ पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर रिंकू विश्वकर्मा, सौरभ यादव, दीपक, करन, राहुल, सलमान, अमन, आरिज, खालिद, जीशान, रजत शादाब शेख, अर्जुन यादव, शिवकुमार यादव आदि यूथ ब्रिगेड के नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!