ब्लाक मसौली में बनेगा प्रधान कक्ष, मिली मंजूरी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी09/08/2021(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। ब्लाक मुख्यालय आने वाले ग्राम प्रधानों को अब इधर उधर बैठने के लिए भटकना नही पड़ेगा ग्राम प्रधान संघ की मांग पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने ब्लाक मुख्यालय पर भव्य प्रधान कक्ष बनवाने की मंजूरी दी है। जिससे ग्राम प्रधानों में खुशी देखी गयी। उल्लेखनीय हो कि 56 ग्राम पंचायतों वाले विकास खण्ड मसौली में अपने कार्या को लेकर आने वाले ग्राम प्रधानों के लिए कहीं बैठने की जगह न होने से ज्यादातर ग्राम प्रधान बाबू के कमरों में इधर उधर भटकते रहते थे। जिससे ब्लाक के बाबुओ को दिक्कते होती थी वही प्रधान अपने हीन समझते थे मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रईस आलम से ब्लाक परिसर के ग्राम प्रधानों के बैठने के लिए कक्ष की व्यवस्था करने की मांग की। ब्लाक प्रमुख रईस आलम ने ग्राम प्रधानों के साथ खण्ड विकास अधिकारी के आवास के बगल में खाली पड़ी जमीन में प्रधान कक्ष बनवाने के लिए जमीन का चिन्हांकन कर खण्ड विकास अधिकारी डॉ. संस्कृता मिश्रा से विचार विमर्श कर अवर अभियंता आरईएस से स्टीमेट बनाने के लिए कहकर ग्राम प्रधानों की मांग पर मुहर लगा दी। जिस पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष मुबीन सिकन्दर, प्रधान सुरेशचन्द्र, इन्दु प्रकाश यादव, दिनेश कुमार, इसरार अहमद, विनय वर्मा, उमाकान्त राव, रामसिंह यादव, रामकैलाश, अजय कुमार वर्मा,नूर मोहम्मद, नईम कुरैशी, मुईन अंसारी, विजय कुमार वर्मा, अनिल वर्मा,उमाकान्त वर्मा ने ब्लाक प्रमुख रईस आलम एव खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्ता व्यक्त की।

Don`t copy text!