कर्बला में मौला अब्बास के याद में अलम स्थापित किया गया

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नारे हैदरी या हुसैन की सदाये के बीच कर्बला सिविल लाइन मे इमाम हुसैन (अस) के भाई मौला हजरत अब्बास की याद में पुनः अलम स्थापित किया गया। इस दौरान शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे। बताते चले कि रियाज हुसैन रिज़वी (कैफ़ी) ने कर्बला में मौला अब्बास की याद में अलम लगवाया। कैफ़ी ने बताया कि इमाम हुसैन ने पूरी इंसानियत को बचाने के लिये अपना पूरा घर बार राहे खुदा में लुटा दिया था। आज पूरी दुनिया मे इमाम हुसैन का ग़म मानती है। इमामे सज्जाद वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन सैय्यद मुजाहिद हुसैन नक़वी ने कहा कि कैफ़ी द्वारा कर्बला में दुबारा मौला अब्बास की याद में अलम स्थापित किया गया है। बहुत ही नेक काम है। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह सभी को आगे आकर कर्बला की तरक्की के लिये काम करना चाहिये। सादिक हुसैन (सभासद) ने कहा कि हिंदुस्तान में सभी धर्म के लोग इमाम हुसैन का ग़म मानती है, क्योंकि इमाम हुसैन ने हक और सच्चाई के लिये तीन दिन भूखा प्यासे रहकर इंसानियत को बचाया था। आबिद हुसैन डॉ रज़ा मोरानवी ने कर्बला कमेटी की जमकर तारीफ की और कहा कि इसी तरह कर्बला में काम होता रहे और मोमिनो को इस काम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। कर्बला में कर्बला मुतवल्ली असद रिज़वी, नायब मुतवल्ली मंज़र अब्बास, सिब्तेन आब्दी, मीसम रिज़वी, एड. मोहम्मद अब्बास, आमिर रज़ा, आसिफ हुसैन पत्रकार, मक़सूद, बबलू, मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!