पत्रकारों में सकारात्मक बदलाव का प्रयास करेंगे रत्नेश हिन्दी पत्रकार एसोशिएसन के संगठन मंत्री बने रत्नेश कुमार

पाटेश्वरी प्रसाद...

बाराबंकी। वरिष्ठ पत्रकार रत्नेश कुमार को हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन का प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया है। बीते रविवार को हुए संगठन के चुनाव बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई। जिसकी अधिकारिक घोषणा संगठन के संरक्षक शरद मिश्र की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष केशव पाण्डे ने की। उम्मीद है कि वे अब संगठन की मदद से पत्रकारों के पक्ष में मुद्दों को उठाएंगे। वे चूंकि स्वंय जमीनी पत्रकार हैं, ऐसे में उनसे उम्मीद है कि वे पत्रकारों की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि रत्नेश कुमार का जन्म बाराबंकी जनपद के तहसील रामसनेहीघाट के ग्राम छंदवल में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल में हुई। स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद उनका समाजसेवा की ओर रुझान बढ़ता गया। सरकारी नौकरी करने के बजाए समाजसेवा को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। उल्लेखनीय है कि समाजसेवा के साथ ही रत्नेश कुमार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में पदार्पण किया। हालांकि उन्होंने बाद में समाज के शोषित और पीड़ित वर्गो की लड़ाई को अपने जीवन का मूल सिद्धान्त बनाया। जिसकी शुरुआत उन्होंने बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान से की। जिसके माध्यम से समाज के जरूरतमंदों को खाना, कपड़ा और शिक्षा जैसी मूलभूत चीजों को उपलब्ध कराते है। इन सबके बावजूद पत्रकारिता की ओर उनका झुकाव कभी कम नही हुआ। लगभग डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई अखबारों और पत्रिकाओं में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी है। और यह क्रम आज भी जारी है। समय≤ पर पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करते रहते है। यही नहीं पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर शासन व प्रशासन के संज्ञान में लाने का भी प्रयास करते है। अक्सर पत्रकारिता से जुड़े छात्रों को पत्रकारिता की बारीकियां भी सिखाते हैं। पत्रकार रत्नेश कुमार विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर मानवाधिकार और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक भी करते है। इसके साथ ही वे पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई बार सम्मानित भी किए जा चुके है। हिन्दी पत्रकार एसोशिएसन द्वारा उन्हें संगठन मंत्री की जिम्मेदारी देना एक सराहनीय कदम है। जो आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा।

Don`t copy text!