प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
निंदूरा, बाराबंकी। रक्षाबंधन पर्व पर कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने गांवों में जाकर गरीब असहाय बच्चों के साथ पर्व मनाया। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों को मिठाई व कपड़े वितरण किए।कपड़े मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिले गए। इससे पहले थाने में महिला पुलिस कर्मियों ने सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।इस मौके पर संजीव कुमार, सुभाष यादव, अनिल कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे। वही बड्डूपुर व घुंघटेर पुलिस ने भी गांवों में जाकर गरीब, असहाय बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस ने बच्चों को मिठाई, चाकलेट व कपड़े भी वितरित किए।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

