जैदपुर बाराबंकी। भाई बहन के प्यार रेशम के धागों का पर्व रक्षा बंधन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लम्बी उम्र की कामना की तो भाइयों ने भी रक्षा का वचन दिया। स्थानीय कस्बा जैदपुर सहित ग्रामीण इलाकों में रक्षा बंधन के पवन पर्व के अवसर जगह राखी व अनेक प्रकार की मिठाईयों की दुकानें सजायी गयी। जहाँ सुबह से ही भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों की भीड देखने को मिली।चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद के आवास पर राखी बांधने वाली तमाम बहनों ने आकर रेशन की ढोरी से प्यार बांधकर रक्षा का वादा लिया तो चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने भी बहनों पर जान निछावर करने का वादा कर खुशी खुशी बिदा करते हुये कहा कि राखी का पर्व रानी करूणावती के जमाने से चलता आ रहा है। साल में एक बार बहनों का सबसे बड़ा खुशियों का ये पर्व आता है। जो हर जगह मिलजुल कर बडे ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

