सतरिख पुलिस का गुडवर्क, 24 घण्टे के अन्दर लूटकाण्ड का खुलासा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। मात्र 24 घंटो में ही लूट की घटना का खुलासा करते हुए थाना सतरिख पुलिस ने लूट की घटना कारित करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी नकदी, मोबाइल व दो अवैध तमंचे एवं घटना कारित करने में प्रयुक्त दो मोटर साइकिले बरामद की है। जानकारी के मुताबिक बीती 21 अगस्त को वादी तेजबहादुर पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम पिण्डौली थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली द्वारा सतरिख थाने पर सूचना दी गई, कि न्योली तिराहे के आगे मगरवल रोड पर जंगल के पास मोटर साइकिल पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचे के बल पर मुझसे व मेरे साथी जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व. कौशल किशोर निवासी ग्राम पिण्डौली थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली व राम बरन पुत्र उमाशंकर निवासी बहुदा खुर्द मजरे पिण्डौली थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली से दो अदद मोबाइल व कुल 5860/-रुपये नकद छीन लिये हैं। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 21 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक सतरिख लाल चन्द्र सरोज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा विवेचना/साक्ष्य संकलन के आधार पर तीन अभियुक्तों 1. अब्बास अली पुत्र हसन अली निवासी बरौली मलिक थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी, 2. शेर बहादुर पुत्र दयाराम, 3. अमित कुमार पुत्र जगतपाल निवासीगण जरमापुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को भनौली नहर पुलिया दुल्हीपुर रोड थाना सतरिख से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे छीनी गयी नकदी, मोबाइल व दो अवैध तमंचे मय कारतूस एवं घटना कारित करने में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल बरामद की गई। उक्त बरामदगी के आधार पर पूर्व में दर्ज मुकदमें में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त अब्बास अली व अमित कुमार के कब्जे से बरामद अवैध शस्त्र के सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 202/2021 व 203/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर तीनो को जेल रवाना किया गया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

