दो मारफीन तस्कर गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दो मारफीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम मारफीन व तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गयी। जैदपुर पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर दो मारफीन तस्कर मो0 शरीफ पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी चन्दौली थाना जैदपुर, मो0 वस्सन पुत्र मो0 सलीम निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद को चन्दौली नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। जामातलाशी में अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 500 ग्राम मारफीन व तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0स0 252/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा गया है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!