विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

निंदूरा, बाराबंकी। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव किचन में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कै लिए भेजा। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के खिझना निवासी सहाना बानो पत्नी अजीम का 30 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव सोमवार सुबह किचन में पड़ा मिला।मामले की जानकारी होने पर मृतका के ससुर ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका अस्थमा की मरीज थी।जिसका इलाज चल रहा था।प्रथम दृष्टया महिला की मौत बीमारी से प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतका का माइका आजमगढ़ जनपद का है। मृतका के मायके के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!