धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। कोतवाली देवा अन्तर्गत रविवार शाम चुनावी रंजिश को लेकर दबंगो ने धारदार हथियारों से हमलाकर तीन लोगों को गम्भीर रुप से घायल कर दिया। जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 6 बजे कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर मजरे तिंदोला निवासी अंकुर पुत्र अशोक कुमार अपने चाचा लालता प्रसाद और खुशीराम के साथ में बाइक द्वारा घर का सामान खरीददारी करने निकला था। अचानक बरसात होने पर गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गयी। इसी बीच गांव के ही निवासी ओम प्रकाश वर्मा पुत्र रामप्रसाद आदि लोग आ गये और अंकुर से गाली ग्लौज करने लगे। जब अंकुर ने गाली देने से मना किया तो इन दबंगो ने धारदार हथियारों से तीनो लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में लालता प्रसाद को ज्यादा चोटे आयी और वह वहीं पर बेहोश हो गया। जबकि अंकुर और खुशीराम भी गम्भीर रुप से घायल हो गये। घटना को अंजाम देने के बाद सभी दबंग वहां से भाग खड़े हुए। घायल अवस्था में तीनों लोग किसी तरह से कोतवाली देवा पहुंचे और सारी आपबीती बतायी। कोतवाली प्रभारी ने उक्त घटना का मुकदमा दर्ज करके तीनो घायलों को इलाज के लिये पहले सीएचसी देवा में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घटना के बारे में पीड़ित अशोक कुमार का कहना था कि चुनावी रंजिश के कारण दबंगो ने मेरे बेटे और मेरे दोनो भाईयों को धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया है। वहीं घटना के सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी देवा का कहना था कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

Don`t copy text!