विधान सभा के समस्त मतदेय स्थलों का सम्भाजन……

अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ

लखनऊ माननीय भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय, उत्तर-प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत किये गये निर्देशों एवं मुख्यालय कार्यालय के पत्र संख्या-397/ सी0ई0ओ0-2-4/2-2021 दिनांक 30 जुलाई, 2021 के क्रम में जनपद-अयोध्या की पाॅंच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों क्रमशःः 271-रूदौली, 273-मिल्कीपुर (अ0जा0), 274-बीकापुर, 275-अयोध्या एवं 276-गोशाईगंज के अन्तर्गत पूर्व से माननीय आयोग द्वारा अनुमोदित जनपद के समस्त मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जा रहा है, जिसके अनुसार समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन/सम्भाजन दिनांक 17-8-2021 तक पूर्ण करने के उपरान्त प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूचियों को जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दिनांक 19-8-2021 को उपलब्ध करा दी गयी है, जिसके अनुसार दिनांक 19-8-2021 से प्रस्तावित मतदेय स्थलों के सम्भाजन की विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार सूचियों का आलेख्य प्रकाशन अनुलग्नक-छः अध्याय-2 पैरा-7.1 पर नियमानुसार किया जा रहा है। प्रस्तावित मतदेय स्थलों के सम्भाजन की सूचियों का आलेख्य जन सामान्य एवं समस्त राजनैतिक दलों से सम्बन्धित प्रतिनिधियों के अवलोकनार्थ किसी भी कार्य दिवस में जिला निर्वाचन कार्यालय, अयोध्या एवं सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। उक्त मतदेय स्थलों की सूची में यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो दिनांक 30.08.2021 तक लिखित रूप में अपने से समबन्धित उप जिलाधिकारी/ तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ब्ध करा सकते हैं।

 

Don`t copy text!