समाजवादी नीतियों को जन जन तक पहुंचाये : हाफिज अयाज
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
सपा जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं ने माला पहनाकर यशवंत सिंह यादव का भव्य स्वागत किया। जिसके उपरांत लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए अंकित वर्मा ‘बादल‘ को जिला महासचिव लोहिया वाहिनी, परागराज ‘रामू‘ को जिला उपाध्यक्ष, सोनू रावत को जिला विधानसभा अध्यक्ष जैदपुर, अभिषेक वर्मा, ललित कुमार यादव, शरद यादव, मिंटू यादव, साजन सिंह, संदीप यादव को जिला सचिव मनोनीत किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर नियुक्ति पत्र जिलाध्यक्ष ने प्रदान किए। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हफीज अयाज ने कहा कि आज भाजपा सरकार में सबसे अधिक यदि किसी का उत्पीड़न हुआ है तो वह युवा है ना उसको रोज़गार मिल रहा है और ना ही शिक्षा की उचित व्यवस्था है, किसानों की बदहाली और स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल पूरे प्रदेश की जनता ने कोविड-19 के दौरान देखा है। भाजपा सरकार ने देश की जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद की बेतहाशा मूल वृद्धि से आम नागरिकों का बुरा हाल है। प्रदेश की कानून व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। आज जनता का विश्वास हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मे बढ़ा है। हमारी आपकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि समाजवादी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। आप लोगों की मेहनत के बदौलत पुनः 2022 में सपा की सरकार बनाने पर प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा, अतः आप सभी लोग अभी से बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से मो सबाह, अजय वर्मा बबलू, कामता यादव, आकाश यादव, अतीक अहमद, पवन वर्मा सपाई मौजूद रहे।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

