थाना बेहटा मुजावर इस्पेक्टर तो छह बदले लेकिन आज तक कोई भी चोरी डकैती माफिया खनन दारु जैसी घटना पर कोई अंकुश नहीं लगा पाया वही तीन महीने के कार्यकाल में देखा जाए तो तेजतर्रार इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह की कार्रवाई के आगे सबसे अव्वल थाना बेहटा मुजावर स्पेक्टर इंद्रपाल सिंह का कार्य बन गया है।
जिला उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने एक वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की। थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया की समरजीत पुत्र बोधराम अरगूपुर के पास को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपियों अरगूपुर नौशहरा रोड से वाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ मेें थाना क्षेत्र की ओर भी वाहन चोरी की वारदातों के खुलने की संभावना है।
नशे के आदी है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रकरण दर्ज है। आरोपी अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए मास्टर चाबी से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उठा लेते थे। वारदात के दौरान एक आरोपी आस-पास के लोगों पर नजर रखता था। दूसरा मोटरसाइकिल उठाकर चल देता है। बाद में मोटरसाइकिल को नशे के खर्च के लिए औने-पौने दामों में बेच देते है। या फिर बाइक का हुलिया बदलकर खुद भी काम में ले लेते है।

