भाजपाइयों को वकील ना आए याद!जमकर हुआ मोदी -योगी मुर्दाबाद?

कृष्ण कुमार द्विवेदी (राजू भैया)

तहसीलदार व उप निबंधक के विरुद्ध आंदोलनरत अधिवक्ताओं का टूटा सब्र

हैदरगढ़ बाराबंकी। लगातार 29 दिनों से तहसीलदार एवं उपनिबंधक के विरुद्ध आंदोलनरत अधिवक्ताओं की गुहार जब भाजपा जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी! तो अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़क पर आ गया। अधिवक्ताओं ने आज खुलेआम सड़क से लेकर धरना स्थल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। धरनारत वकीलों ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को भाजपा के लोग बचा रहे हैं। भाजपा को विधानसभा चुनाव में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अधिवक्ताओं की हड़ताल आज 29वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ता तहसीलदार विश्वमित्र सिंह और उपनिबंधक निधि चतुर्वेदी के स्थानांतरण की अपनी पुरानी मांग पर अडिग रहे।इस दौरान उप निबंधन कार्यालय में कोई भी बैनामा नहीं हुआ? पुरानी तहसील से जब आज अधिवक्ता एकजुट होकर धरना स्थल की ओर बढ़े तो इस दौरान अधिवक्ताओं का आक्रोश भाजपा जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध उबल कर सामने आ गया। अधिवक्ताओं ने भाजपा जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने खुलेआम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुर्दाबाद का नारा तो लगाया ही अलबत्ता यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा व अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने आज कहा कि भ्रष्ट तहसीलदार एवं उप निबंधक को यहां से हटवाने तथा उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार की जांच करवाने को लेकर भाजपा सरकार के विधायक व सांसद से भी मुलाकात की गई ।यही नहीं भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से भी वार्ता हुई। लेकिन आज भी उपरोक्त दोनों अधिकारी हैदरगढ़ में जमे हुए हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि भ्रष्ट अधिकारियों को भाजपा के लोग संरक्षण दे रहे हैं।

धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को सैकड़ों अधिवक्ताओं का दर्द दिखाई नहीं देता। समय आने दो भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी ही पड़ेगी

बार अध्यक्ष अचल मिश्रा ने कहा हम अधिवक्ता पीछे हटने वालों में से नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो हम अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी बाराबंकी कार्यालय में धरना देंगे। पूर्व भाजपा विधायक सुंदरलाल दीक्षित के पुत्र पंकज दीक्षित व विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष नंद कुमार तिवारी ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की । धरने में पूर्व अध्यक्ष यश करन तिवारी, महामन्त्री हरिश्चन्द्र सिंह, सुनील कुमार त्रिवेदी, पूर्व महामन्त्री कुंवर बहादुर यादव, राम प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह, विजय राज सिंह, विजय कुमार शर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद शर्मा, जीत बहादुर सिंह, सुधीर यूनुस खान,ललित शुक्ला, धारानाथ मिश्र,आलोक तिवारी,ज्ञान त्रिवेदी,राजेश अवस्थी,मनीष सिंह,ओपी चौहान, संजीव कुमार पांडे,सुनील अवस्थी,मंशाराम यादव,अरविंद वाजपेयी, जय नारायण शुक्ला,आशीष मिश्रा, मनीष सिंह, राजकुमार यादव, सिंह,अब्बास हुसैन, महावीर सिंह, आकाश मिश्रा,शैलेन्द्र अवस्थी, सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।कृष्ण कुमार द्विवेदी (राजू भैया)

Don`t copy text!