शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना गिरफ्तार
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110
लखनऊ उत्तर प्रदेश। लोकप्रिय शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना को रायबरेली पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। तबरेज ने प्रॉपर्टी विवाद के मामले में खुद पर गोली चलवाई थी और आरोप अपने चाचा व भाईयों पर लगा दिया था। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ था, जिसके बाद कोर्ट ने तबरेज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ये है मामला
मुनव्वर राना का उनके भाइयों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। इसी बीच 28 जून का उनके बेटे तबरेज पर रायबरेली में दो बाइक सवारों ने हमला कर दिया। तबरेज का कहना था कि जब तक वह अपनी बंदूक निकाल पाता दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। तबरेज ने इस पर कोतवाली में केस भी दर्ज कराया था।
जांच में हुआ खुलासा
मामले में जब पुलिस ने जांच की तो तबरेज राणा पर फायरिंग की कहानी झूठी पाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। उसके आधार पर कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। बाद में सच्चाई सामने आ गई। मामले में कोर्ट ने तबरेज के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया। इसी कड़ी में बुधवार को रायबरेली पुलिस ने लखनऊ से तबरेज को गिरफ्तार कर लिया। मुनव्वर राणा अपने बेटे पर लगे आरोपों और घर पर हुई छापेमारी को लेकर यूपी पुलिस पर लगातार निशाना साध रहे हैं। उन्होंने यह तक कह दिया कि उनके बेटे का एनकाउंटर कराया जा सकता है। पुलिस इसे कानपुर के बिकरु कांड के शक्ल देने की कोशिश कर रही है। ऐसे में यदि मेरी मौत हो जाए तो इसके लिए पुलिस ही जिम्मेदार होगी।
अशिस सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस लखनऊ उत्तर प्रदेश 9198981110

