फैसल मलिक बने जनपद के मुख्य महासचिव

Abdul mueed

बाराबंकी। जनपद के युवा नेता फैसल मलिक को आल इण्डिया मुस्लिम इत्तिहादुल मुस्लिम का मुख्य महासचिव बनने पर सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी बाराबंकी सज्जाद हुसैन एवं डा0 शुआत अली एमडी इंचार्ज संगठन मंत्री, कार्यवाहक अध्यक्ष कुंवर जामी, फज़लूर रहमान ज़िला अध्यक्ष युवा की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से ज़िला के तेजतर्रार एवं युवा नेता श्री फैसल को मुख्य महासचिव बनने पर बधाईओं का तांता लगा हुआ रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आल इण्डिया मुस्लिम इत्तिहादुल मुस्लिम ने एक बैठक देसीआन रेस्टोरेंट में आयोजित करके फैसल मलिक को जनपद बाराबंकी का मुख्य महासचिव मनोनीत किया है। मनोनयन के अवसर पर श्री हुसैन ने कहा कि पार्टी को पूरी उम्मीद है कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सत्ता में भागीदारी होनी चाहिए जिससे देश व प्रदेश का विकास हो। जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है, सरकार हर कदम पर फेल है, जनता महंगाई से परेशान है किन्तु सत्तारूढ़ दल के नेता झूठी बाते व बोगस बयानबाजी कर रहे हैं। जनता अपने वोट से इन नेताओं को बेनकाब करेगी, इसलिए संकल्प मोर्चा के दरवाजे युवा नेताओं के लिए खुले हैं।
श्री फैसल ने अपने मनोनयन अवसर पर कहा कि 268, बाराबंकी से आगामी विधायक मुस्लिम ही होगा। जो समाज के मुस्लिमों को शिक्षित एवं संगठित करेगा, अभी तक मुस्लिमों को सिर्फ डर दिखाकर प्रयोग किया गया है किन्तु अब सत्ता में भागीदारी आवश्यक है। जिससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। श्री फैसल मलिक के मनोयन पर जनपद के युवाओं में काफी जोश उत्पन्न हो गया है। मुबारकबाद देने वालों में सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।
वही आगामी 8 सिम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब के सम्मेलन स्थल फजलुर्रहमान पार्क, निकट पानी टंकी का भी पार्टी के नेताओं ने जायजा लिया और लोगों से अपील किया कि कार्यकर्त सम्मेलन को सफल बनाते हुए ओवैसी साहब के विचारों को सुने तथा सत्ता में उचित भागदारी के लिए एकजुट होकर वोट करें ताकि हमारे वोटों पर कोई दूसरा राज न करें। इस अवसर पर चौधरी फज़लूर रहमान ज़िला अध्यक्ष युवा, ज़िला संगठन मंत्री मोहम्मद आदिल उस्मानी, आवेदक प्रत्याशी रामनगर विकास श्रीवास्तव, मुख्य महासचिव मोहम्मद दानिश युवा, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद गुलजार राइन, मोहम्मद शादाब कुरेशी, आसिफ उस्मानी मोहम्मद अली जान आदि लोग उपस्थित रहे

Don`t copy text!