सपा बनायेगी पूर्ण बहुमत से सरकार : अबु आसिम सपा नेता के आवास पहुंचे सपा विधायक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बात महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने कही। शनिवार की देर शाम सपा विधायक अबु आसिम आजमी बंकी क़स्बा स्थित सपा नेता उबैद चौधरी के आवास पर उनसे मिलने पहुँचे। इस मुलाकात में श्री आज़मी ने चौधरी उबैद से बाराबंकी जिले की सभी छः विधानसभा सीटों पर आने वाले चुनाव की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा की। इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने श्री आज़मी का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनसे अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही। इस मौके नसीम बेग, चन्द्रिका यादव, साबिर गाज़ी, मौलाना असलुद्दीन, हाजी यूनुस, इक़बाल अहमद, तौकीर कर्रार, राम किशोर यादव, आलम प्रधान, इसरार गुड्डू, रामसरन गौतम, संजय यादव, डॉ आशीष यादव, हाजी राजू फुरकान गाज़ी आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!