भाजपा में युवाओं की फौज : रोहित सिंह

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

स्वागत के दौरान बोले भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

बाराबंकी। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह को पार्टी ने पुनः युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया। रोहित सिंह ने संग़ठन द्वारा पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला क्षेत्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार ज्ञापित करते हुए कहा 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर युवाओं की फौज 2017 की तरह 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में आगे रहेगा। घोषणा की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत में मुख्य रुप से सत्या पंडित, हरकेश पंडित, आदित्य प्रताप सिंह, हर्षित गुप्ता, कार्तिकेय प्रताप सिंह, वैभव तिवारी, निशांत द्विवेदी समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!