जरूरत है बस आवाज उठाने की : शिखा सिंह मिशन शक्ति कार्यक्रम में बोली महिला थानाध्यक्ष
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
मसौली बाराबंकी। शिक्षित व समझदार नारी घर, परिवार, समाज व देश के विकास और कल्याण की धुरी है, जिसे सशक्त बनाना बहुत आवश्यक है। जिसकी शुरुआत घर से होनी चाहिए तभी आप लोग सशक्त एव आत्मनिर्भर बन सकती है। उक्त बातें रविवार को ग्राम पंचायत बड़ागाँव में सन्त रविदास स्वयं सहायता समूह के तत्वावधान में आयोजित मिशन शक्ति की गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महिला थानाध्यक्ष शिखा सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आप सभी शक्तिशाली हैं। अपने साथ गलत होने पर उसका विरोध करें। पुलिस आपके साथ है। जरूरत है बस आवाज उठाने की है। आप आवाज उठाएंगी तो समाज में बदलाव आएगा। थानाध्यक्ष ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि अगर आपके साथ कुछ भी गलत हो तो आप उसकी सूचना पुलिस को दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और पूरी मदद मिलेगी। बीच बाजार या रास्ते में छेड़छाड़ होती है तो आप उसकी बाइक का नंबर या उसका हुलिया बता दें बाकी काम पुलिस कर लेगी। थानाध्यक्ष शिखा सिंह ने कहा कि महिला शक्ति को सम्मान देने की शुरुआत हम अपने घर से करे बेटी के जन्म को भी उतना ही महत्व दे जितना कि एक बेटे के जन्म को देते हैं. बालिकाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले तभी बेटी अपने जीवन के सपने को साकार कर सकेगी। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बताते हुए सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 112, 101, 181, 102, 108, 1076, 1090 व 354, 376 आईपीसी धारा आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा घर बैठे अपनी मदद लेने के प्रति प्रेरित करते हुए घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाज़नीन किदवाई, ग्राम प्रधान नूर फातिमा, किरन देवी, शोभा देवी, सरोज कुमारी, कांति देवी, पूनम, राजकुमारी, सरोज, मंजू, अंजली दीक्षित, अंशिका पाठक, प्रथा गुजर, सरोज, वन्दना शाहू, सहित भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

