कांग्रेस का लहरायेगा परचम : मोहसिन बैठक में बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। संगठन सृजन अभियान के अन्तिम दौर में हर ग्राम कांग्रेस अभियान के तहत 1161 ग्राम सभाओं में कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर ग्राम सभा की कमेटी तथा बूथ कमेटी के अध्यक्ष का चयन करना हैं। प्रत्येक ग्रामसभा के संगठन में महिलाओं को उचित सम्मान देकर समायोजन करना हैं। मजबूत संगठन के सहारे कांग्रेस पार्टी हर बूथ पर संघर्ष करके विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का परचम लहरायेंगी। उक्त आशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक में दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बहराइच जनपद के प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला बैठक में मौजूद रहें। उक्त बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने प्रशान्त सिंह को सूचना विश्लेषक, जिला संगठन सचिव इन्द्रजीत यादव, महबूब आलम, अहमद सईद को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर पटेल को कांग्रेस कमेटी का जिला महासचिव मनोनीत कर मनोनयन प्रमाण पत्र दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत् कांग्रेस पार्टी की जिला कमेटी, नगर कमेटी, ब्लॉक कमेटी, 137 न्याय पंचायतों तथा अधिकतर ग्रामसभा अध्यक्षों की नियुक्ति का काम पूर्ण हो चुका हैं। अब हर ग्राम कांग्रेस अभियान के तहत जनपद की सभी ग्रामसभाओं में कांग्रेस कमेटी का गठन होना हैं। जिसमें 3 उपाध्यक्ष में एक महिला का समायोजन होना हैं ग्रामसभा के दो वार्ड पर एक महासचिव तथा प्रत्येक वार्ड पर सचिव का मनोनयन करना हैं।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!