मासूम की पानी में डूबकर मौत

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बाराबंकी। थाना दरियाबाद अन्तर्गत बुधवार सुबह एक ढाई वर्षीय मासूम बालिका की पानी में डूबकर मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार, थाना दरियाबाद क्षेत्र में घाघरा नदी तराई के किनारे बसे गांवो में कई फुट पानी भरा हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों का जनजीवन तो अस्त व्यवस्त है ही। साथ ही में छोटे मासूम बच्चों के लिये यह पानी काल बनकर आ गया है। बुधवार की सुबह इसी थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलावार मांझा निवासी रामू निषाद की ढाई वर्षीय पुत्री घर के बाहर पानी में डूब गयी। उस समय घर का कोई सदस्य मौजूद नही था। थोड़ी देर बाद जब घरवालों ने उसकी लाश देखी तो घर पर कोहराम मच गया। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!