दरियाबाद विधायक ने लाभार्थियों को दी चाबी
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। विकासखंड पूरेडलई, दरियाबाद के सभी प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण) योजना के गृह प्रवेश एवं चाबी वितरण का कार्यक्रम बुधवार को विकासखंड दरियाबाद परिसर में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर दरियाबाद विधायक सम्मिलित हुए, दरियाबाद विधायक ने आवास लाभार्थियों को चाबी व मिठाई का डिब्बा देकर गृह प्रवेश की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर पूरेडलई ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मिंटू, आकाश पांडेय दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख पूरेडलई दृगपाल सिंह, साहिल सिंह, देवानंद पांडे पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित ब्लॉक के अधिकारियो के साथ साथ ब्लाक अंतर्गत के सभी ग्रामप्रधान व आवास के लाभार्थी उपस्थित रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

