भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान : गोप कई युवाओं ने थामा सपा का दामन
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। जिला पंचायत सदस्य और पीस पार्टी के जिले के कई पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के साथ में समाजवादी पार्टी का दामन थामा। उन्होने सपा के पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व सपा मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों, अल्पसंख्यकों, नवजवानों की सच्ची हितैषी है, जिसने अपनी सरकार में हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सभी के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित की सपा सरकार में हर वर्ग खुशहाल जीवन यापन कर रहा था। परन्तु मौजूदा सरकार में हर वर्ग परेशान है कोई भी कार्य आसानी से नहीं हो सकता है महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, हफीज सलमानी, हशमत अली गुड्डू, हारून राइन, शमीम चौधरी, ओवेस सलमानी, प्रभात शुक्ला आदि मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

