हर्षाल्लास से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। मेरो मन होय ,उठाय लेई कनिया! मेरो मन होय..मेरी बीती उमरिया सारी,बुलाओ वृन्दावन गिरधारी…ढोलक की थाप और मंजीरे की झनकार के बीच सोहर और भजनो के माध्यम से महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण की छठी मे उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। शहर के गोकुल नगर के शाकुन्तलम निवास मे वैष्णव परम्परा से भगवान की छठी मनाई गई। जहां महिलाओं ने भजन संकीर्तन किया ,वही वैदिक आचार्य प. आदर्श शास्त्री ने पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रों के बीच भगवान को पंचामृत, और गंगाजल से स्नान कराया। वृन्दावन से मंगाये गये वस्त्रों को पहना कर भगवान श्री कृष्ण का सोलह श्रृंगार किया गया। लड्डू गोपाल को झूले मे सजा कर बैठाया गया, तो महिलाओं मे उन्हें झुलाने की होड़ सी मच गई। वैदिक मंत्रों और महिलाओं द्वारा गाये जा रहे, भजन और सोहर के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित भक्तों ने प्रसाद के रूप मे कढी चावल और और अन्य व्यंजनों को चाव से खाया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला न्यायाधीश वी. पी.शुक्ला ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन से ही भजन और संकीर्तन का कार्यक्रम निरंतर चलता है। छठी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को वैष्णव परम्परा से विधिवत पूजन, अर्चन के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भगवान कृष्ण की छठी धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम की संयोजिका वीना शुक्ला ने बताया आज के दिन ही भक्त वत्सल भगवान कृष्ण का नाम कारण की परम्परा है , भगवान कृष्ण के विविध नामों से किसी एक नाम से उन्हें साल भर पुकारा जाता है। इस दिन घर की चाबी भगवान को सौंप कर उनसे परिवार की रक्षा की प्रार्थना की जाती है ऐसी मान्यताएं भी शस्त्रों मे है। ढोलक की थाप और मंजीरों की झंकार के बीच महिलाओं ने बांधी शमां ,खूब गाये गये।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!