युवाओं को प्राथमिकता देना हमारा कर्तव्य : राजरानी रावत

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बाराबंकी। 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र बाराबंकी द्वारा किया गया। जिसका शुभारंभ के.डी.सिहं स्टेडियम से अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने हरा झंडी दिखाकर किया। सैकड़ों युवाओं ने स्टेडियम से टी.आर.सी.कालेज तक रन किया। जिसका नेतृत्व नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक प्रियंका सिंह चौहान ने किया। टी.आर.सी. कालेज में फ्रीडम रन 2.0 का स्वागत प्रबंधक सुजीत चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत द्वारा व मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने फ्रीडम रन 2.0 में प्रतिभाग कर रहे युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए राजरानी रावत ने कहा-युवा आने वाले कल का भविष्य है। युवाओं को प्राथमिकता देना हमारा कर्तव्य है। हम युवाओं के लिए हर संभव हर क्षेत्र में मदद के लिए तैयार हैं। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने कहा-हम युवाओं के बीच आने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। आप युवाओ में से ही आने वाले समय में जिम्मेदार पदों पर आसीन होकर कार्य करेंगे जिसके लिए ये वक्त आपको बहुत ही क्षमतावान बना रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कालेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, अनन्या अग्रवाल, सूरज सिंह गौर, कैप्टन दररव्शां शहनाज़, सचिन श्रीवास्तव, अशोक कुमार मैनी, लालता प्रसाद कोरी व सैकड़ों युवक और युवतियों उपस्थित रहे।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

 

 

 

Don`t copy text!