बेनी प्रसाद वर्मा ने शिक्षा क्षेत्र में किये सराहनीय कार्य : जूही सिंह

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

बेनी प्रसाद वर्मा अकादमी का शुभारंभ

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। शिक्षक दिवस से एक दिन पूर्व चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी मे शिक्षक सम्मान एवं विकास पुरुष बेनी प्रसाद वर्मा अकादमी का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह व पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में उपस्थित जिले के तमाम महाविद्यालय एवं इंटर कालेज के शिक्षकों तथा पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विकास पुरुष बेनीप्रसाद वर्मा अकादमी की संचलिका पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा की पुत्री श्रेया वर्मा ने कहा कि इस अकादमी के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। समारोह को सम्बोधित करते हुए सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बेनीप्रसाद वर्मा ने अपने जीवन काल में क्षेत्र के गरीब किसान के बच्चों की शिक्षा के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कई महाविद्यालय और इंटर कॉलेजों की स्थापना की। अब उनका परिवार उसी दिशा में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी कड़ी को आगे बढाने का काम उनकी पौत्री श्रेया वर्मा ने करते हुए बाबू जी के नाम से इस अकादमी की स्थापना की है। जिसमें क्षेत्र के गरीब किसान के बच्चे निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन होकर नाम रोशन करेंगे। पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा एवं उनकी पत्नी चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय की प्रबधंक सुधारानी वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के गरीब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के शिक्षण प्रशिक्षण के लिए बडे शहरों को जाना पड़ता था। जिससे उन्हें काफी मुश्किल होती थी। उनकी मुश्किलें दूर करने के लिए इस अकादमी की शुरुआत की जा रही है। जिसमें पहले सत्र में डेढ़ सौ बच्चों को नामांकित किया गया है। इस कार्यक्रम को विधान परिषद सदस्य राजेश यादव, जैदपुर विधायक गौरव रावत, ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जिलापंचायत सदस्य विजय कुमार यादव, मोहम्मद अहमद शहंशाह, मो इसराइल, शहाब खालिद, मौलाना असलम आदि मौजूद रहे।

 

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

Don`t copy text!