सफर उर्स मेला 6 सितम्बर से कार्यक्रमों की सूची जारी

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

देवा, बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर आयोजित होने वाला सफर उर्स मेला आगामी 6सितम्बर से शुरू होगा। मजार ट्रस्ट ने आस्ताने पर होने वाले कार्यक्रमो सूची जारी कर दी है। निर्धारित कार्यक्रमो के अनुसार सोमवार को मिलाद शरीफ, मंगलवार को मनकवत खुवानी और महफिले समां, बुधवार को महफिले जिक्र सरकार हाजी वारिस अली शाह व चादर जुलूस और महफिले समां का आयोजन होगा। चांद निकलने पर गुरुवार की भोर 04ः13 पर हाजी वारिस अली शाह का कुलशरीफ होगा। इसके बाद अन्य कार्यक्रम होंगे। ट्रस्ट के मैनेजर साद महमूद वारसी नें कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार जायरीनों कों उर्स में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

 

 

Don`t copy text!