वार्ड आया का हमलावर साथी के साथ गिरफ्तार पुलिस और हमलावरों मुठभेड़, तीन घायल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
मसौली बाराबंकी। 5 दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागाँव के आवासीय परिसर में वार्ड आया पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी एव उसके साथी को मसौली पुलिस ने बड़ागाँव आईटीआई रोड पर स्थित भिठ के निकट से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर आलाकत्ल सहित अवैध असलहा बरामद किया। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल सहित दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिन्हें सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उल्लेखनीय हो कि गत 7 सितम्बर की सुबह करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागाँव में उस समय अफरातफरी मच गयीं जब अस्पताल परिसर में बने आवासों में रह रही वार्ड आया केतकी देवी पर उसके ही लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे दिनेश कुमार रावत पुत्र श्रीकृष्ण ने चाकू से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया और एलनियाँ धमकी देता हुआ फरार हो गया था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। घटना के बाद से फरार चल रहे दिनेश की तलाश में जुटी पुलिस को रविवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हाइवे से आईटीआई कालेज जाने वाली रोड़ पर स्थित भिठ के निकट दो लोग संदिग्ध रूप से बैठे है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक कन्हैया पांडेय, धनीराम वर्मा, हेड कॉन्स्टेबल रामनयन सिंह, फतेहबहादुर वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी जैसे ही भिठ के निकट तालाब के किनारे पहुँचे वैसे ही भिठ की आड़ में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया जिसमें हेड कॉन्स्टेबल रामनयन सिंह के पैर में गोली लगी वही पुलिस की जवाबी करवाई में अभियुक्त दिनेश कुमार रावत पुत्र श्रीकेशन निवासी ग्राम दौलतपुर थाना फतेहपुर व उसके साथी अल्ताफ हुसैन पुत्र मेहंदी हसन निवासी नरायनपुर थाना फतेहपुर के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। हेड कॉन्स्टेबल सहित दोनो अभियुक्तो को पुलिस ने सीएचसी बड़ागाँव में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ रामनगर दिनेशचन्द्र दुबे सहित प्रभारी निरीक्षक रामनगर नारदमुनि सिंह, थानाध्यक्ष जहांगीराबाद दर्शन यादव सहित कई अन्य थानों की पुलिस ने मौका मुआयना किया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

