गांधी सप्ताह का उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे आगाज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा गांधी सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। श्री सिन्हा 01 अक्टूबर को नगर के गांधी भवन आएंगे जहां आजादी के अमृत महोत्सव के अर्न्तगत आयोजित होने वाले गांधी सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। जिसमें कोविड नियमों का पूर्णतया पालन किया जाएगा। यह जानकारी गांधी भवन में आयोजित गांधी सप्ताह तैयारी बैठक में गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने दी। श्री शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में आयोजित गांधी सप्ताह का उद्घाटन भी तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया था। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जो 01 अक्टूबर से शुरू होकर 07 अक्टूबर को समाप्त होगा। वहीं सप्ताह भर के कार्यक्रम में प्रत्येक दिन विविध समसामयिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री शर्मा ने यह भी बताया कि गांधी सप्ताह को आयोजित करने का अहम उद्देश्य नई पीढ़ी में गांधी दर्शन और गांधी विचार को पहुंचाना है। ऐसे समय जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है उस वक्त गांधी सप्ताह जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से आमजन मानस में कौमी एकजहदी, समामाजिक समरसता और सद्भावना का प्रचार प्रसार होगा। इस मौके पर गांधी जयन्ती समारोह के अध्यक्ष हाजी मो उमेर किदवई, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, पाटेश्वरी प्रसाद, सत्यवान वर्मा, जुबैर अहमद, अतिकुर्रहमान सज्जन, नीरज दूबे, रणंजय शर्मा, पी.के सिंह, विजय कुमार सिंह, अशोक शुक्ला, सरदार राजा सिंह, प्रधान समीर सिंह, संतोष शुक्ला, उमानाथ यादव, अशोक तिवारी, मनीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

