पटेल यात्रा कार्यक्रम को लेकर गोप ने किया जनसम्पर्क

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। विधानसभा रामनगर के ग्राम पंचायत देवसानी में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने 17 सितम्बर को होने वाले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के पटेल यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाराबंकी पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष के विचारों को सुने और सफल बनाएं। मसौली चौराहे पर पूर्व मंत्री मंत्री को देखकर दो गरीब दिव्यांग अपनी फरियाद लेकर बात कहने लगे, दोनो गरीबों के पास रहने के लिए आवास नहीं है तथा ट्राई साइकिल भी बहुत पुरानी है, जब प्रदेश के अखिलेश यादव थे तब साइकिल मिली थी। गोप ने अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके इनकी हर संभव मदद करने की बात कही। इस बैठक में विधायक राम गोपाल रावत, लल्लू यादव, हफीज सिद्दीकी, मो गय्यूर, परशुराम वर्मा, हशमत अली गुड्डू आदि मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!